उदयपुर बना ऑवर आल  कूड़ो चैंपियन

दसवीं राजस्थान राज्य कूड़ो चैंपियनशिप 2023 एवं  चौथी राजस्थान स्टेट ओपन कूडो चैंपियनशिप संपन्न

उदयपुर। खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा कूडो महासंघ भारत द्वारा मान्यता प्राप्त एवं अनुमोदित 10वीं राजस्थान राज्य कूड़ो चैंपियनशिप , 4थीं राजस्थान ओपन कूडो चैंपियनशिप 2023 एवं दसवां राज्य स्तरीय कूड़ो आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन आज यहां कूड़ो महासंघ भारत के अध्यक्ष हान्शी मेहुल वोरा के मुख्य अतिथ्य एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं राजस्थान कूड़ो के अध्यक्ष शिहान राजकुमार मेनारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। दसवीं राजस्थान राज्य कूड़ो चैंपियनशिप के विजेता खिताब पर 43 स्वर्ण 26 रजत एवं 16 कांस्य सहित 85 पदकों के साथ जोधपुर ने अपना कब्जा जमाया दूसरे स्थान पर 31 स्वर्ण 20 रजत एवं 9 कांस्य सहित 60 पदकों  पदों के साथ बीकानेर बना ‘उपविजेता’ तृतीय स्थान पर कुल 56 पदकों के साथ अलवर ने अपना दावा पूरा किया।

4थीं राज्य ओपन कूडो चैंपियनशिप के साथ “ओवरऑल जनरल चैंपियनशिप” पर 92 स्वर्ण , 38 रजत एवं 38 कांस्य सहित कुल सर्वाधिक रिकार्ड 120 पदकों  के साथ उदयपुर ने लगातार तीसरी बार कब्जा कर अपना परचम कायम रखा । प्रतियोगिता के रेफरी काउंसिल चेयरमैन विपाश मेनारिया के. नेतृत्व में 26 राष्ट्रीय अनुज्ञधारी रेफरी निर्णायक दल ने इन दो प्रतियोगिताओं में 600 से अधिक मुकाबलों को निर्विवाद संपन्न कराया ।

कूड़ो राजस्थान के सचिव एवं मैच एरिया कंट्रोलर रेंशी प्रीतम सेन ने बताया कि कूड़ो की इन 10वीं एवं 4थीं राज्य ओपन प्रतियोगिताओं  के मुकाबलों में खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल एवं प्रदर्शन के आधार पर “बेस्ट फाइटर अवार्ड” से निम्न खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

  1. अंकिता मारू सीनियर गर्ल्स (बीकानेर)
  2. शताक्षी चित्तौड़ा। जूनियर गर्ल (उदयपुर)
  3. निखिल जालोरा सीनियर बॉयज (उदयपुर)
  4. शिवाय पुरोहित सब जूनियर बॉयज (जोधपुर)
  5. वृंदा सोनी जूनियर गर्ल (अलवर)
  6. ध्रुव टॉक सब जूनियर बॉयज (उदयपुर)

प्रतियोगिता पूर्व तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान के 14 जिलों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने कूडो खेल के बेसिक एवं एडवांस तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण के लिए कूड़ो इंडिया के अधिकृत राष्ट्रीय प्रशिक्षक जास्मीन मकवाना एवं  प्रियांक राणा ने खिलाड़ियों को स्ट्राइकिंग ग्रेपलिंग , थ्रो एवं ग्राउंड फाइटिंग की विशेष तकनीक का प्रशिक्षण चार सत्रों में प्रदान किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए हान्शी मेहुल वोरा ने कूड़ो इंडिया की खेेल मंत्रालय भारत सरकार से संबद्धता, कूड़ो खेल के द्वारा भारत सरकार की नौकरियों में आरक्षण एवं जीवन में इसके महत्व को रेखांकित किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें सूरत गुजरात में अगले महा संपन्न होने वाली कूड़ो राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूड़ो चैंपियनशिप 2023 में आने का आव्हान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं 6 डिग्री ब्लैक बैल्ट एवं कूड़ो इंडिया के संयुक्त सचिव शिहान राजकुमार मेनारिया ने कहा कि मार्शल आर्ट का प्रारंभिक उद्देश्य आत्मरक्षार्थ स्वयं को सक्षम बनाना है और आज खास तौर पर राजस्थान ही नहीं समस्त भारत की बेटियों और बहनों पर राक्षसी प्रवृत्ति वाले लोगों जानवरों की कुत्सित निगाहें हैं और आए दिन वह उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं कूड़ो राजस्थान समस्त राजस्थान की बेटियों से और उनके अभिभावकों से आवाहन करता है कि वह उन्हें सर्वप्रथम अनिवार्य रूप से मार्शल आर्ट सीखाएं।

कूड़ो राजस्थान की समस्त शाखाओं की निशुल आत्मरक्षा सेमिनारों से इसकी शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि समस्त स्कूल कॉलेज शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य युद्ध कला प्रशिक्षण हो , इसके लिए सामुहिक एवं सशक्त प्रयासों की आवश्यक्ता है ।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र  प्रदान करने एवं उनका उत्साह वर्धन करने के लिए विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमान संकेत मोदी संयुक्त श्रम आयुक्त उदयपुर, स्वतंत्र पत्रकार श्रीमान प्रकाश शर्मा संस्थापक निदेशक “इंस्पायरो इंडिया न्यूज़ नेटवर्क” एवं सेम्पाए जयेश पटवा ,सोशल ग्रुप “साथी हाथ बढ़ाना” आदि ने उपस्थित हो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अन्त. में शिहान राज सर ने खेल मंत्रालय भारत सरकार, विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों, रेफ्री/जजों , अभिभावकों को एवं कूड़ो महासंघ भारत का उनके सपोर्ट अनुमोदन एवं खिलाड़ियों के भविष्य योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए धन्यवाद व्यापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!