उदयपुर। आदर्श महिला संगठन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। नई टीम में वरिष्ठ महिलाओं को संरक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका सौंपी गई है, वहीं विभिन्न पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी देकर संगठन के कामकाज को व्यवस्थित करने की पहल की गई है। डॉली व्यास को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन में तारा व्यास, कुसुम शर्मा, कुसुम रावल, शीला दवे, उषा दवे और महिमा आचार्य को विशिष्ट संरक्षक बनाया गया है। मंजू द्विवेदी को मुख्य संरक्षक तथा शशि दवे, प्रतिमा दीक्षित, मीना शुक्ला मृदुला औदिच्य और यामिनी जानी को मार्गदर्शक संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
पूनम याग्निक, उषा औदिच्य, अर्चना व्यास, निकिता शर्मा, शिल्पा दवे और मोनिका व्यास को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिव्या शर्मा और मीना दवे महासचिव तथा निधि व्यास और ध्वनि याग्निक कोषाध्यक्ष होंगी।
गायत्री व्यास, निर्वि दवे, अंकिता व्यास, दिशा दवे, नूपुर दवे, शिल्पी औदिच्य, शालिनी रावल और कविता व्यास को सचिव बनाया गया है। संगठन सचिव के रूप में रानू याग्निक, स्वाति द्विवेदी, नेहा व्यास, दिव्यागना शर्मा, वंदना शर्मा, तृप्ति द्विवेदी और कविता व्यास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सह सचिव पद पर रेणुका जानी, शिल्पा मेहता, तनु, रेणु मेहता, नेहा, रंजना दीक्षित, सुरभि और ज्योति मेहता को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में दिव्या शर्मा, विधि भार्गव और कृतिका शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनुसूया याग्निक, करुणा दवे, शालिनी त्रिवेदी, शिवानी दवे, पूजा दवे, पूनम दवे, सपना रावल, मृदुली औदिच्य, सोनल व्यास, स्वाति व्यास, अदिति व्यास, ज्योति व्यास, माधुकता शर्मा, नंदिनी याग्निक, प्रियंका दवे, ज्योति याग्निक, भावना दीक्षित, मन्दाकिनी औदिच्य और अंशु रावल को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा।
