पेड़ से लटका मिला युवक का शव

उदयपुर, 20 अगस्त।  शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटक मिला। पुलिस के अनुसार धनपाल सिंह (17) पुत्र भैरूसिंह बेडवास सोमवार की रात को बाथरूम के लिए घर से बाहर गया था। लेकिन जब युवक रातभर घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिस पर घर से करीब 200-300 मीटर दूर स्थित आशापुरा माता मंदिर की सीढ़ियों पर एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। मृतक के घुटने जमीन से टच हो रहे थे। मृतक का मोबाइल भी शव के पास ही पड़ा था। मृतक के गले में तौलिया बंधा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इस प्रतापनगर पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया। घटनास्थल पर पहुंची दोनों टीमों ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!