भारतीय नव वर्ष समाजोत्सव समिति – युवा संगम का हुआ आयोजन
विशाल शोभायात्रा एवं धर्म सभा आगामी 09 अप्रेल को
501 युवाओं की बुलट वाहिनी शोभायात्रा का करेगा नेतृत्व
पुष्पवर्षा से होगा भव्य स्वागत – पूरा शहर होगा भगवामय
उदयपुर 31 मार्च / भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की ओर से आगामी 09 अप्रेल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष 2081 पर पूरे शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा एवं धर्मसभा में अधिक से अधिक युवा वर्ग की भागीदारी हो, को लेकर भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति-युवा मंडल उदयपुर महानगर द्वारा विद्या निकेतन सेक्टर 4 स्कूल के भागीरथ सभागार मे भव्य युवा संगम का ओयाजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों, समाजों, संगठनों, छात्र समूहों के डेढ़ हजार से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया।
युवा संगम मे मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उदयपुर विभाग प्रचारक आनंद प्रताप सिंह कहा कि आज के युवाओ को मोबाइल और व्यक्तिगत जीवन से बाहर निकलकर राष्ट्र के बारे मे चिंतन मनन कर आगे आना होगा। भारत युवाओ का देश है और युवा ही देश की दिशा एवम दशा बदल सकते है इसलिए हमारी परंपराओ को, हमारी संस्कृति को हमारे इतिहास को हमेशा स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा मे अपना समय देना चाहिए।
अतिथि भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने भारतीय नव वर्ष पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा एवम धर्म सभा की तेयारियो को लेकर रूप रेखा बताते हुए कहा कि शोभायात्रा के आगे 501 युवाओं की बुलट वाहिनी केसरिया साफा बांधे शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे। शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया जायेगा व पूरे शहर को भगवामय का स्वरूप दिया जायेगा।
इस अवसर पर महानगर कार्यवाह विष्णुशंकर नागदा, युवा मंडल संयोजक किशन सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
युवा संगम कार्यक्रम में शहर के विभिन्न संगठनो, समाजो एवम समूहों के कई पदाधिकारी एवम टोली प्रमुख उपस्थित थे।
