युवा वर्ग जीवन में कभी विचलित न हो, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहे – कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

बी. एसएसी बीएड – वार्षिकोत्सव संवर्द्धन
राजस्थानी, पंजाबी रिमिक्स गानों पर विद्यार्थियों ने जमकर दी प्रस्तुतियॉ
प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

उदयपुर 15 मई / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित बीए बीएड, बी.एससी बीएड के विद्यार्थियों की ओर से महाविद्यालय के सभागार में आयोजित वार्षिकोत्सव संवर्द्धन का शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. सुनिता मुर्डिया, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, डॉ. भूरालाल श्रीमाली ने सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभारी डॉ. भूरालाल श्रीमाली ने बताया कि संास्कृति समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य नाटिका , देश भक्ति गीत, राजस्थानी नृत्य पधारो म्हारे देश, एकल नृत्य, गायन, समूह नृत्य राजस्थानी  घूमर व गुजरात का गरबा डांस कर सभी को मंत्र मूग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने  रिमिक्स गानों पर डांस कर सभी का मनमोह लिया।
समारोह में अतिथियों द्वारा डॉ. प्रमिला पुर्बिया द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘‘शिक्षकों की संवेगात्मक बुद्धि, स्वसामर्थ्य एवं व्यावसायिक प्रतिबद्धता ’’ का विमोचन किया गया।
समारोह में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं महाविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाईयॉ आये उससे हमें   विचलित नहीं होना है। जीवन के दो पहलु है सुख है तो दुख भी आयेगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय द्वारा संास्कृतिक कराये जाने आवश्यक है। युवाओं का आव्हान किया कि हम  कितना भी तकनीकी का इस्तेमाल कर ले , लेकिन हमारी प्राचीन, संस्कृति, सभ्यता और संस्कार है उसे न भूले।
इस अवसर पर डॉ. दिलिप सिंह चौहान, डॉ. शैली मेहता, डॉ. शाहिद कुरैशी, डॉ. सोनल चौहान, डॉ. दर्शना दवे, डॉ. नितु पंवार, डॉ. प्रमीला पुर्बिया,  सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन डॉ. चित्रा दशोरा, डॉ. अर्पिता  ने किया जबकि आभार डॉ. ललित श्रीमाली ने जताया।
उक्त जानकारी निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!