उदयपुर, 20 अगस्त (ब्यूरो): शहर के गोवर्धनविलाास थाना क्षेत्र के अंतर्गत में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राहुल (19) पुत्र धर्मचंद मीणा निवासी बारापाल फलां रमणी घाटी गोवर्धनविलास सोमवार को उदयपुर से अपने गांव जा रहा था। उमरिया रोड़ पर सामने से आ रही एक बाइक ने इसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बनेड़ा निवासी कैलाशचंद्र (48) पुत्र सोहनलाल बैरवा की भी करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत
