चायला खेड़ा में जनवा समाज की युवा कार्यकारिणी का गठन, किशन लाल जणवा बने अध्यक्ष

फतहनगर। श्री चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण चायलां खेड़ा में जणवा समाज युवा शक्ति की बैठक सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा शक्ति अध्यक्ष मुकेश जणवा ने की। बैठक में युवा शक्ति के शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्र में विकास की रणनीति पर चर्चा की गई और चायला खेड़ा गाँव की जणवा समाज युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर किशन जणवा, उपाध्यक्ष राधेश्याम जणवा, सचिव शान्ति लाल जणवा, शिक्षा मंत्री जमनाशंकर जणवा, कोषाध्यक्ष फतहलाल जणवा, खेल मंत्री नानालाल जणवा, संगठन मंत्री लक्ष्मीलाल जणवा, प्रचार प्रसार मन्त्री सिद्धार्थ जणवा, ओर मार्गदर्शक किस्मत जणवा मनोनीत किए गए। मुख्य युवा शक्ति कार्यकारिणी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। गांव में जणवा समाज युवा शक्ति सदस्य बनाने के अभियान की शुरुआत की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!