उदयपुर। शहर के समीप कैलाशपुरी स्थित बावड़ी में शनिवार को सुबह पूजा करने गए युवक का पैर फिसल जाने से भीतर डूब गया। मृतक कैलाशपुरी मंदिर में गार्ड की नौकरी करता था।
पुलिस के अनुसार झालों की मदार हाल कैलाशपुरी मंदिर का सिक्यूरिटी गार्ड जगदीश 40 पुत्र शिवनारायण पालीवाल शनिवार सुबह शिव मंदिर में पूजा करने के लिए बावड़ी में पानी ले गया जहां पैर फिसल जाने से भीतर गिर गया। परिजनों ने उसे तत्काल बाहर निकाल स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे एमबी चिकित्सालय लाए जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
कैलाशपुरी की बावड़ी में युवक डूबा
