उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में रविवार को कार और बाइक की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। गोगुंदा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद युवक का शव परिजनों के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा ओगणा मार्ग पर राणा चौराहे पर हुआ। जहां कार और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार उछल कर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। मृतक की पहचान पड़ावली खुर्द की मादड़ी निवासी रणजीत सिंह(20) पुत्र नवल सिंह के रूप में हुई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में लगी गंभीर चोट के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि जिन वाहनों के बीच भिड़ंत हुई, उनकी गति काफी तेज थी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो घटना के बाद फरार हो गया।
कार—बाइक भिड़ंत में युवक की मौत
