उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन में युवा दिवस का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया किया कि महाविद्यालय में युवा दिवस के अन्तर्गत महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने विवेकान्नद के जीवन परिचय दिया एवं उन पर आधरित कविताओं एवं घटनाओं से अवगत कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने विवेकानन्द की युवा अभिप्रेरणा देने वाले अनमोल विचारों पर विचार व्यक्त किये उन्होने बताया कि आप सभी अपने जीवन में इनको स्थान देकर एक उर्जा वान युवा की भूमिका का निर्वहन कर राष्ट के एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभा सकते है। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती शिप्रा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती पूर्वी, श्री पूर्णेश कोठारी, श्री शिव प्रसन्न सिंह दहिया, श्रीमती मीना मेनारिया, श्रीमती पायल पानेरी, श्रीमती शिप्रा शर्मा, श्रीमती हीना जैन एवं श्रीमती एकता सोनी उपस्थित रहे।
युवा दिवस का आयोजन
