उदयपुर। जिले के सेमारी थाने में एक युवक अपने मित्र की पत्नी को लेकर भाग गया। पीड़ित पति ने अपने मित्र और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि वह उसके घर से जेवरात और नकदी लेकर भाग निकले।
पुलिस ने बताया कि मामला सेमारी थाना क्षेत्र के भोराई फलां गांव का है। जहां का मोहनलाल पुत्र होमा मीणा अहमदाबाद में मजदूरी करता था। उसके बेटे रणछोड़ ने उसे जानकारी दी थी कि उनका मित्र नारायणलाल मीणा अकसर उनके घर पर ही रहता है। जब वह अपने घर आया तो तब नारायणलाल उनके घर पर था। उसके अचानक आने का जब पता चला तो नारायणलाल तथा उसकी पत्नी कालीबाई ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। वह पड़ोसियों से मदद लेने के लिए उनके यहां पहुंचा और गांव के लोगों को साथ लेकर आया तब तक नारायणलाल तथा उनकी पत्नी दोनों फरार हो गए। दोनों अपने साथ घर में रखा सोने—चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर भाग गए। उसने बताया कि वह उनके घर से 65 हजार रुपए नकद, सोने के टॉप्स, चांदी के जोड़, कन्दोरा जवले तथा अन्य चांदी के जेवरात निकालकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सरकारी आवास से जेवरात चोरी : शहर के प्रतापनगर क्षेत्र के सरकारी आवास में रह रहे घासा मूल की निर्मला डांगी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ किलो से अधिक के जेवरात चुरा लिए। पीड़िता विद्युत निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और उसने बताया कि वह 26 जुलाई को उज्जैन गई थी। जहां से 28 जुलाई को लौटी तब घर का ताला टूटा था तथा सारा सामान बिखरा था। चोरों ने आलमारी में रखे जेवरात चुरा लिए।
राशन की दुकान से गेहूं के 298 कट्टे चोरी : वल्लभनगर थाना क्षेत्र की राशन की दुकान स 37 जुलाई की रात चोरों ने 298 कट्टे गेहूं के चुरा लिए। जिसका मामला राशन डीलर वीणा पत्नी भवानीशंकर दवे ने दर्ज कराया है। उसने बताया कि मुण्डोल स्थित उचित मूल्य की दुकान में गेहूं के कट्टे रखे थे।
मित्र की पत्नी को लेकर भागा युवक
