डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तिजवाड़ चौराह पर होडिंग लगा रहा युवक करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मोर्चरी रखवाया तथा पुलिस ने मृतक युवक पहचान अलवर जिला निवासी विकास पुत्र चरन सिंह सैनी के रूप में करते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी। बुधवार को मृतक युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तथा मृतक विकास के पिता चरन सिंह सैनी ने पुलिस रिपोर्ट देकर बताया की उसका बेटा विकास होडिंग लगाने का काम करता है।25 जून को विकास अपने अन्य साथियों के साथ डूंगरपुर तिजवड़ा चौराह पर सरकारी होडिंग लगाने का काम कर रहा था। इस दौरान विकास 11 के वी लाइन के चपेट आने से विकास की मौत हो गई। जिसका शव जिला अस्पताल मोर्चरी रखवाया गया है। पिता ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की। पुलिस मेंपिता की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सुपुर्द करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।
12वी की कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शव घर में फंदे से लटका मिला
डूंगरपुर,26 जून (ब्यूरो)। जिले के साबला थाना क्षेत्र के लपनिया गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शव घर में लकड़ी बल्ली पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची साबला पुलिस ने छात्रा का शव जिला अस्पताल मोर्चरी रखवाया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सरोदा थाना क्षेत्र की पाडला गांव निवासी नैना पुत्री गोमती शंकर मीणा की 18 साल की बेटी नैना साबला थाना क्षेत्र लपनिया फला हेमलिया गांव में नानी कमला के घर पर रहकर पढ़ाई 12 की पढ़ाई कर रही थी। बीते दिन नानी हड़मतियां मंदिर गई थी। पीछे से नैना ने घर में बल्ली पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोस में रहने भांजी साक्षी ने नैना को फंदे से लटका देखकर इसकी जानकारी पिता राकेश कोंडी। मौके पर राकेश और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा नैना को फंदे से नीचे उतरा तब तक नैना की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नैना के पिता और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी शव को रखवाया गया। बुधवार को मृतका नैना के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सुपुर्द लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गन्ने का जूस निकलते समय युवक हाथ अाया मशीन,युवक जिला अस्पताल कराया भर्ती
डूंगरपुर। शहर के नया अस्पताल के निकट सड़क किनारे लाॅरी पर गन्ने का जूस निकल रहा युवक हाथ मशीन अाने गंभीर रूप से घायल हाे गया। अासपास के लाेगाें ने मशीन काे बंद कर युवक काे हाथ िनकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां युवक इलाज जारी है। जानकारी अनुसार नवाघरा माण्डवा खापरडा निवासी कल्पेश पुत्र कानू कलासुअा नया अस्पताल के निकट लाॅरी पर मशीन से गन्ने का जूस निकला रहा था इस दाैरान युवक हाथ मशीन की चपेट में अा गया। जिससे युवक लहूलूहान हाे गया। अासपास के लाेगाें ने मशीन काे बंद कर युवक के हाथ काे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक का डाॅक्टराें के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां घायल युवक इलाज जारी है।
