तालाब किनारे पैर फिसलने से युवक तालाब में गिरा, डूबने से हुई मौत

डूंगरपुर,12 जून।  जिले के आसपुरा थाना क्षेत्र के पूंजपुर गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। युवक गांव के पूंजेला तालाब मंगलवार शाम को घूमने गया था। इस दौरान तालाब किनारे उसका पैर फिसलने गया। मृतक युवक इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। आसपुर पुलिस ने बताया कि, पूंजपुर निवासी सिनेश जैन ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा हिमांक जैन उम्र 25 मंगलवार को गांव के पूंजेला तालाब पर घूमने के लिए गया था। इस दौरान अचानक तालाब किनारे उसका पैर फिसल गया। वो तालाब में गिर गया और डूबने लगा। तभी तालाब के पास में से जा रहे लोगों उसे डूबते देख परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और हिमांक को तालाब से बाहर निकालकर पूंजपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे डूंगरपुर के लिए रैफर कर दिया। इसके बाद परिजन हिमांक को लेकर डूंगरपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी घर में रखवाया और पुलिस को सूचना दी। इस पर आसपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। इधर, बुधवार को पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!