योग साधना शिविर सम्पन्न,80 शिविरार्थियों ने किया योग

उदयपुर। योग सेवा समिति व डॉ. सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट योग सेवा समिति द्वारा डॉ. सुन्दरलाल दक की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मल्लतालाई स्थित येाग सेवा समिति परिसर में तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आज समापन हुआ। जिसमें जहंा 80 शिविरार्थियों ने भाग लिया, वहीं वहंा पर आयोजित निःशुल्क काढ़ा वितरण में करीब 150 लोगों ने बीमारियों से बचाव के लिये काढ़ा पिया।
समिति की प्रेम दक ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन योग विशेषज्ञ भरत मेनारिया तथा दूसरे व तीसरे दिन पतंजली योग पीठ की जिला प्रभारी अनीता पालीवाल व उनके सहयोगियों द्वारा आसन व प्राणायाम कराये गये।
इस अवसर पर निःशुल्क शुगर, बीपी,की जांच की गई तथा मौसमी बीमारियों के लिये आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया। शिविर में सुरेश पालीवाल,विजय बहादुर,ज्ञानेन्द्र मेहता, रविकान्त जोशी,अजय, संजय दक,ममता सोलंकी किया विशेष सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!