योग आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

लंगा गायन एवं चरी नृत्य ने लुभाया
उदयपुर, 19 जून। विश्व योग दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय योग सांस्कृतिक कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय उदयपुर में गुरूवार को आयोजित किया गया।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार योग दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय योग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सर्वप्रथम गणपति वंदना की गई। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मॉर्निंग योगा क्लब जिनकी सभी की उम्र 65 से 70 के बीच है, द्वारा योग प्रस्तुति दी गई। उसके बाद योग पर आधारित लघु नाटक का मंचन किया गया। सेंट एंथोनी के विद्यार्थियों ने एडवांस योगा की प्रस्तुति दी। उसके बाद योग की षष्ठ क्रिया का प्रदर्शन पूरण सिंह व देवाराम राजपुरोहित द्वारा किया गया। उसके बाद पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के लंगा गायक असीन खान ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी अंत में चकरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसे सभी दर्शकों ने सराहा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजीव भट्ट, और सहायक नोडल अधिकारी एवं समन्वयक वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष मौलिक सिद्धांत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुभा सुराणा एवं शारदा झालोगा ने किया।

इसी क्रम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर, उदयपुर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन उदयपुर एवं आयुष विभाग के सहयोग से 21 जून को विश्व योग दिवस पर सुबह 5.30 बजे फतहसागर पाल पर विशाल योग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मल्लखंब का प्रदर्शन पद्मश्री उदय देशपाण्डे दल द्वारा किया जाएगा, जो दर्शकों को भारतीय परंपरा और योग की शारीरिक शक्ति से रूबरू कराएगा। उसके बाद माननीय प्रधानमंत्री के भाषण का लाईव टेलीकास्ट किया जाएगा।
जनसामान्य से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर योगमय जीवनशैली को अपनाएं और स्वस्थ समाज निर्माण में अपना योगदान दें।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!