फतहनगर। गुरूवार को मावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत आम मतदाताओं को जागरूक करने हेतु पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले बूथ के बूथ लेवल अधिकारियों एवं विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्राम विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका, प्रोग्रामर आईटी विभाग आदि के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा द्वारा विधानसभा क्षेत्र मावली के 10 मतदान केंद्र जहां पर विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान प्रतिशत कम रहा उसके लिए इस संबंध में उपरोक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ प्लान पर चर्चा की गई तथा उक्त मतदान केंद्रो पर अधिक से अधिक स्वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। पंचायत समिति परिसर में हस्ताक्षर अभियान बैनर पर स्वयं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़,जिला सहायक प्रभारी अधिकारी पुनीत कुमार शर्मा द्वारा हस्ताक्षर कर आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली से विद्यार्थियों को स्वीप रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मावली के मुख्य बाजार के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान दिवस पर मतदान अवश्य करें हेतु प्रेरित किया गया। स्वीप रैली का समापन तहसील कार्यालय मावली में रखा गया। उक्त स्वीप कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार मावली रमेशचंद्र बढेरा, विकास अधिकारी पंचायत समिति मावली शैलेंद्र पी खींची, कोऑर्डिनेटर देवी काठात, सीबीईओ प्रमोद सुथार, अतिरिक्त सीबीईओ प्रकाश चन्द्र चैधरी, आशा नेमनानी, सुरेश कुमार देशबंधु, पूजा मेहता, बाबरलाल गमेती, बालकृष्ण दाधीच, दिनेशसिंह राव, अरविंद सिंह राव, योगेश आमेटा, मांगीलाल गमेती, रेखा देवड़ा, राधा गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता को लेकर पीले चावल किए वितरित
