विश्व स्काउट दिवस – चिंतन दिवस के रूप में मनाया

उदयपुर, 23 फरवरी। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन,देबारी में आयोजित कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स शिविर में विश्व स्काउट दिवस को स्काउटिंग के जनक लार्ड  बेड़ेंन पॉवेल जयंती को  चिंतन दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को  गार्ड ऑफ ऑनर  और  बैंड के द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  के रूप में राष्ट्रीय महासचिव- हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जी. एस शर्मा , कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव महोदय हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, नरेंद्र औदिच्य , विशिष्ट अतिथि राज्य प्रशिक्षण आयुक्त हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य श्रीमान प्रदीप मेघवाल,संभाग सचिव उदयपुर संभाग मुकेश कुमार,जिला सचिव उदयपुर  रमा जैन, पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. कपिलेश तिवारी, व्याख्याता डॉ. कविता सागर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ  किया गया एवं  लॉर्ड बेड़न   पॉवेल को पुष्पांजलि अर्पित की।  अतिथियों का स्काउट नीति से स्कार्फ और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं प्राचार्य महोदय कपिलेश तिवारी ने महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह एवं उपरना भेंट कर  स्वागत किया।  अतिथियों को शिविर का परिचय देते हुए शिविर संचालक डिस्ट्रिक्ट आर्गेनाइजर उदयपुर शांता वैष्णव ने बताया कि दिनांक  20फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस सात दिवसीय शिविर में बीएसटीसी के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को स्काउटिंग का बेसिक कोर्स जिसमें स्काउट प्रार्थना, ध्वज गीत,नियम, प्रतिज्ञा,सेल्यूट,ध्वज शिष्टाचार, ध्वज बंधन और समेटना प्राथमिक चिकित्सा,गांठे आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा विश्व स्काउट  दिवस के   अवसर पर  हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जिला प्रभारी डिग गौरव शर्मा के द्वारा वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्काउट के शुभकामना पत्र का वाचन किया गया समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए ट्रेनिंग काउंसलर भी सभी प्रशिक्षणार्थियों के साथ  सम्मिलित हुए  मुख्य अतिथि एस. शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्काउटिंग के अपने  अनुभव साझा करते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को चिंतन दिवस की शुभकामनाएं दी ,राज्य सचिव महोदय नरेंद्र ओदीच्य और  राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री प्रदीप मेघवाल ने भी सभी प्रशिक्षणार्थियों को  संबोधित करते हुए स्काउटिंग से जुड़ कर देश सेवा ओर चरित्र निर्माण की ओर कैसे अपने आप को ओर बालको को तैयार करना है इसके लिए प्रेरित किया। डॉ. कविता सागर ने आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय से कपिल  जैन, जयश्री मंडोवरा , जिला ट्रेनिंग काउंसलर उदयपुर मनीष तिवारी,  कमल यादव,  सुनील सोनी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!