सीएमएफ संस्था द्वारा जल सुरक्षा योजना पर कार्यशाला का आयोजन 

खेरवाड़ा, जल संकट और जल सुरक्षा को लेकर सीएमएफ संस्था द्वारा झोसावाडा में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में जल सुरक्षा योजना पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें स्थानीय समुदायों को जल संरक्षण के महत्व और उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल संकट से निपटने के लिए ठोस रणनीतियां तैयार करना था। इसमें जल संरक्षण के नए उपायों, वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण और जल के समुचित वितरण की योजना पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, ग्रामवासियों को जल सुरक्षा योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने गांवों में इन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर सकें। कार्यशाला में स्थानीय प्रशासन, किसान, महिला समूह, और युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की जल संरक्षण के आधुनिक तकनीकी उपायों पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला में ड्रिप इरिगेशन, लेजर लेवलिंग और स्प्रिंकलर तकनीकों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया।इस कार्यशाला के बाद, संस्था ने यह सुनिश्चित किया कि जल सुरक्षा योजना को धरातल पर उतारने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
राजस्थान सरकार द्वारा ऋषभदेव जन्म कल्याण मनाए जाने के आदेश जारी : आज से होंगे विभिन्न आयोजन  
खेरवाड़ा, जैन धर्म के प्रवर्तक, प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याण के अवसर पर राज्य के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा जारी आदेश में निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर एवं निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को लिखा गया है कि अध्यक्ष राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद से प्राप्त पत्र के संदर्भ में भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याण के उपलक्ष में राजस्थान के समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में भगवान ऋषभदेव के जीवन व उनके आदर्शों पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराने ,चार्ट बनाने ,रंगोली बनाने, पोस्टर बनाना, निबंध लेखन आदि कार्यक्रम 10 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक की अवधि में आयोजित किए जाने हैं।
जताया आभार 
क्षेत्र के जैन समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी ,महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन, पूर्व महामंत्री दिनेश जैन, पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन आदि ने इस हेतु राज्य सरकार , मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!