उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में डिजिटल एडिक्शन-डी एडिक्शन’ पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
वर्कशॉप की मुख्य वक्ता डॉ .सिद्धिका हुसैन, क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट थी। मुख्य वक्ता द्वारा विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन के कारण होने वाले प्रभावों के विषय में जानकारी दी गई। डॉ.सिद्धिका ने बताया की व्यक्ति को इन्टरनेट और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल वैचारिक विकास के लिए करना चाहिए। वर्कशॉप में श्रोताओं को विभिन्न तकनीकों के माध्यम से डिजिटल वर्क लाइफ बेलेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ऐश्वर्या कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने वर्कशॉप को वर्तमान जीवन की प्रासंगिकता अनुरूप बताया। कार्यक्रम का संचालन सनय उपाध्याय और राघव सिंह देवल ने किया।
ऐश्वर्या कॉलेज मे सोशल मीडिया पर हुई वर्कशॉप
