फतह एकेडमी में मॉडर्न एंड इन्नोवेटिव टीचिंग स्किल्स पर कार्यशाला आयोजित

फतहनगर। फतह एकेडमी स्कूल में मॉडर्न एंड इन्नोवेटिव टीचिंग स्किल्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। हेडवर्ड पब्लिकेशन के तत्वावधान में प्रोफेशनल ट्रेनर व मोटिवेटर बैशाली गांगुली की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना कुमावत ने प्रशिक्षिका बैशाली गांगुली व हेडवर्ड पब्लिकेशन के सदस्य भुवनेश्वर जाड़िया का स्मृति चिन्ह प्रदान कर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया व प्रशिक्षिका ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थी का मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए कक्षा में अनेक क्रियाकलाप करके व खेल-खेल में विद्यार्थी को कठिन से कठिन विषय बिंदुओं को सरल से सरल विधि द्वारा समझाया जा सकता है। विद्यार्थी के साथ शिक्षक अहम कड़ी है जो विद्यार्थी का गुरु, अभिभावक व मित्र की भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण बदलाव लाता है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अजय जैन ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!