‘योगासन में मानसिक स्थिति की महता’ विषय पर हुई कार्यशाला  

योग से मानसिक स्थिति को बना सकते हैं बेहतर : डॉ. अंजु गिरी
उदयपुर, 21 जून। शहर की ख्यातनाम मेंटल हेल्थ फर्स्ट एडर डॉ. अंजु गिरी ने कहा है कि योग एक जीवन पद्धति है और इसके माध्यम से निरोगी व दीर्घायु की प्राप्ति हो सकती है। योगासन से मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाया जा सकता है।
डॉ. अंजु बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अत्याधुनिक श्रीयम योग संस्थान पर ‘योगासन में मानसिक स्थिति की महता’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने योगाभ्यासियों को योग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को होने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी दी और योग को दैनंदिन प्रक्रियाओं का हिस्सा या आदत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा होने पर हर किसी को सुखद व निरोगी जीवन की सौगात प्राप्त हो सकती है। डॉ. अंजु गिरि ने बताया कि मन पटल की भौतिक और वैचारिक,मस्तिष्क की शैक्षणिक और भीतर के भावात्मक,संज्ञानात्मक पहलुओं को मद्देनज़र रखकर ही शारीरिक योग क्रियाएं की जानी चाहिए।
इस मौके पर डॉ. अंजु ने योगा स्टूडियो का भ्रमण भी किया और इसके आकर्षक स्वरूप तथा यहां योग के लिए दी जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना की। श्रीयम योगा स्टूडियो की निदेशक आशा राठौड़ ने संस्थान द्वारा बी के एस अयंगर थेरेपी के आधार पर करवाएं जाने वाले योगासनों के बारे में जानकारी दी। वीनस, सुषमा कुमावत, रेखा आसवा, अनीता देवल आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!