उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के ‘बीसीआई उत्सव’ चैप्टर की ‘वर्कप्लेस विजिट’ आज शनिवार 5 अप्रैल को आर.के. सर्कल स्थित प्रतिष्ठित शोरूम ‘शगुन: द ब्राइडल कलेक्शन’ पर दोपहर 2 बजे आयोजित होगी।
बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र से परिचित कराना और नेटवर्किंग के माध्यम से व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि इस विजिट के माध्यम से सदस्य एक सफल बिजनेस मॉडल को करीब से देख पाएंगे और कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझेंगे।
शगुन की ओनर प्राची जैन ने बताया कि वह इस विजिट के दौरान वह अपने ब्राइडल कलेक्शन के सफर और स्टोर मैनेजमेंट के अनुभव साझा करेंगी।
महासचिव आलोक गुप्ता ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान बिजनेस एक्सचेंज और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
वहीं सचिव हीना पाठक ने बताया कि बीसीआई हमेशा से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देता रहा है, और प्राची जैन द्वारा संचालित इस संस्थान की विजिट सभी सदस्यों के लिए प्रेरणादायक होगी।
