111वॉ एपिसोड
कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
मॉ के नाम लगाए एक पौधा – नरेन्द्र मोदी
उदयपुर 30 जून / भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 111वें एपिसोड को सुना गया। राणा प्रताप मंडल की ओर से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सुथारवाड़ा चौराहे पर मन की बात सुनी गई जिसमें बड़ी संख्यॉ में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन ने शिरकत की। मन की बात में नरेन्द्र मोदी ने आम जन से अपील की कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस पर वे अपनी मॉ के नाम एक पौधा अवश्य ही लगाए और धरती मॉ के बचाए। हम अपनी मॉ के कर्ज को कभी चुका नहीं सकते। जलवायु परिवर्तन के कारण बदल रहे मौसम के लिए पौधारोपण जरूरी है। लोकसभा चुनाव के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया में किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव नहीं हुआ है।
प्रवक्ता केके कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, पूर्व महापौर रजनी डांगी, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, नाना लाल वया, संयोजक महेश भावसार, विजय प्रकाश विप्पलवी, पार्षद करणमल राजौली, हंसा माली, करण सिंह शक्तावत, सुनील वसीटा, हेमा भावसार, तुलसी नागदा, प्रवीण मारवाड़ी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, सुनील जैन, हेमा भावसार, आनंदी लाल चितौड़ा, प्रेम सुथार सहित कार्यकर्ता ने अपनी मॉ के नाम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।
