ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

उदयपुर, 2 जुलाई.  जिले के डबोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सीमेंट फैक्ट्री में 200 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर की नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर गुस्साए परिजन एवं ग्रामीणों ने कंपनी से मुआवजा राशि को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद सहमति बनने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डबोक-मावली रोड पर नाहरमगरा बजाज नगर स्थित उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड में करीब 200 फीट ऊंचे बॉयलर पर मेड़ता निवासी गजेंद्र गमेती (20) चढ़ा हुआ था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को
एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। गुस्साए परिजन और ग्रामीण कंपनी से मुआवजा राशि लेने की मांग पर अड़ गए। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों का विरोध जारी रहा। फिर पुलिस की समझाइश के बाद मुआवजा दिए जाने पर सहमति बनी। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!