महिला समाज ने किया प्रामाणिकता का सम्मान

-ईमानदार, निष्ठावान, व्यावहारिक व्यापारियों को सराहा
-वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने की अनूठी पहल
उदयपुर, 22 दिसम्बर। हमारे समाज में हमारे ही आसपास ऐसे कई लोग होते हैं जिनसे हम निरंतर सम्पर्क में रहते हैं, लेकिन हमें इनकी निष्ठावान सेवाओं का भान नहीं हो पाता। इनमें दुकानदार भी शामिल होते हैं तो कॉलोनियों में नियमित रूप से आने वाले रेहड़ी वाले भी। धीरेकृधीरे वे अपने व्यवहार और प्रामाणिकता से हमारे मन में स्थायी जगह बना लेते हैं।

ऐसे ही व्यापारियों की प्रामाणिकता को सम्मान देने की शुरुआत की है उदयपुर की महिला समाज सोसायटी ने। इसके तहत आयोजित पहले कार्यक्रम में अम्बामाता क्षेत्र के दो लोगों का सम्मान किया गया जिनमें एक स्टोर संचालक हैं तो दूसरे फल विक्रेता। महिला समाज सोसायटी ने नववर्ष के अपने आयोजन में दोनों को प्रामाणिकता सेवा सम्मान प्रदान किया।

महिला समाज सोसायटी की अध्यक्ष माया कुम्भट ने बताया कि करीब 30 सालों से प्रामाणिकता से कार्य करने वाले अभिनंदन स्टोर के मनोज पीतलिया तथा फल विक्रेता ललित जोशी को प्रामाणिकता सेवा सम्मान प्रदान किया गया। कुम्भट ने कहा कि सामग्री की शुद्धता, गुणवत्ता, उचित मूल्य के साथ आवश्यक होने पर सामग्री को बदलने में नहीं हिचकिचाने वाले इन व्यवसायियों को सम्मानित कर सोसायटी समाज में यही संदेश देना चाहती है कि दुकानें, स्टोर प्रामाणिकता से कार्य करें। इन दोनों व्यवसायियों ने अपने कार्य और व्यवहार से पूरे अम्बामाता में पहचान बनाई है। कुम्भट ने कहा कि ऐसे व्यापारियों का सम्मान वोकल फोर लोकल के मंत्र को भी मजबूती प्रदान करेगा।

कुम्भट ने बताया कि नववर्ष कार्यक्रम में अक्षर मात्रा हाउजी एवं अन्य इंडोर खेल भी खेले गए। सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में बृज कुमारी ने महिला समाज के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। अंत में धन्यवाद यशवंत भंसाली ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकुंतला दोशी, शारदा तलेसरा, सुशीला सिंघवी, पुष्पा कोठारी, झनकार मोगरा, कौशल्या रूंगटा, मीनाक्षी लोढ़ा, निर्मला सहलोत, रेखा मोगरा, किरण चोर्डिया, उषा व्यास, सुमन जैन, यशवंत भंसाली, इन्द्रा बम्ब, सुंदरी छितवानी, उषा किरण अग्रवाल, रजनी मोटावत, स्वाति भार्गव, सुषमा गोयल, मीनू कुम्भट, चंद्रकांता मेहता, पूर्णकला सुराणा उपस्थित थीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!