उदयपुर। हनुमान भक्त मंडल सुभाष नगर, आरसी व्यास, आर के कॉलोनी भीलवाड़ा के संयोजक एडवोकेट धर्मवीर सिंह कानावत ने बताया कि आज आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर भीलवाड़ा में “नारी स्वास्थ्य एवं जागरूकता संगोष्ठी”आयोजित की गई।
इसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर निकिता जी चौधरी राजकीय आयुष चिकित्सालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रभारी व अध्यक्षता दीपिका जी विजयवर्गीय प्रधानाध्यापिका आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर ने किया जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के बारे में डॉक्टर निकिता जी चौधरी का सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां प्रदान की एवं महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य से भरपूर आहार लेने व निजी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने एवं योग व ध्यान हेतु समय देने पर विशेष जोर दिया l
इस कार्यक्रम में पूजा जी यादव आशा सहयोगिनी, करिश्मा शर्मा,अंजलि पारीक,मधु राव, विनीता पाराशर,उषा पाराशर,सुनीता,शिवानी,टीना, सपना आर्य,विनीता दाधीच,सरोज पारीक,रेखा त्रिपाठी,मंजू शर्मा,संतोष देवी,अनीता साहू,पिंकी शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी।
