महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

फतहनगर। शनिवार को महिला आर्थिक सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फतहनगर थाने में महिला कांस्टेबल राजकुमारी द्वारा साइबर क्राइम, पोक्सो एक्ट और कानून मे महिलाओ के क्या अधिकार है,इसकी जानकारी देते हुए महिलाओ का मनोबल बढ़ाया और अपने जीवन के संघर्ष पर चर्चा की। कुल 24 सहभागी थाने में उपस्थित रहे। सभी सहभागी ने अपनी बात रखी तथा अलग अलग सवाल भी पूछे गए। राजकुमारी द्वारा कॉन्टेबल बनने के लिए पूरी जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम विकल्प संस्थान के सहयोग से पंख योजना के तहत किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!