अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह
उदयपुर, 9 मार्च। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को न्यू ऑटिडेरियम, आर.एन.टी मेडिकल काॅलेज उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के उपलक्ष्य मंे जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रमुख ममता कुंवर, एडीजे एव सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा, एमपीयूएटी प्रोफेसर गायत्री तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय कयांिकंग खिलाड़ी और मतदाता जागरूकता ब्राण्ड एम्बेसेडर सुश्री तनिष्क पटवा ने बतौर अतिथि भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ “मैं नहीं हम” नारे के साथ हुआ। जिला प्रमुख ममता कुंवर ने उक्त दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महिला दिवस के आयोजन के इतिहास से समस्त महिलाओं को अवगत कराया। महिलाओं को उद्बोधित करते हुए कहा “गर्व से कहो कि हम महिला है”, जब तक महिला स्वयं पर गर्व अनुभव नहीं करेगी तब तक महिला दिवस मनाए जाने की सार्थकता सिद्ध नहीं हो सकती। उन्होंने महिलाओं-बालिकाओं को समान अवसर मिले इस दिशा में सदैव सकारात्मकता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया एवं माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता को बढ़ावा देने पर बल दिया। शाश्वत ट्रस्ट की अध्यक्ष वर्षा जोशी ने महिला अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उदद्ेश्य को परिभाषित करते हुए कहा कि समस्त महिलाओं को समान अवसर मिले, इस दिशा में सभी को विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। प्रोफेसर गायत्री तिवारी ने उडान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। माहवारी स्वच्छता जागरूकता के बारे में विशेष प्रयास करने पर बल दिया एवं महिलाओं में कुपोषण की समस्या से निजात पाने हेतु उपस्थित आंगनवाडी कार्मिकों को विशेष प्रयास करने हेतु कहा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बालिकाओं से जुड़ी सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में बताते महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें पहले खुद को सशक्त बनाना है, और खुद को सशक्त बनाने की प्रथम सीढ़ी शिक्षा है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति से समा बांधा।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत पॉलीथीन मुक्त राजस्थान का संदेश देते हुए थैली का विमोचन किया। साथ ही टेबल स्टेण्ड का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं सहित 650 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही।
महिलाओं को दी कानूनी जानकारियां
कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने महिलाओं के विकास को अवरूद्ध करने वाली कुप्रथा रोकने हेतु सदैव प्रयासरत रहने का आह्वान किया। साथ ही महिला साक्षरता दर विशेषतः आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में बढ़ाने पर जोर दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं धरातल पर क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता जताई। उन्होंने महिलाओं से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में महिला सुरक्षा हेतु विद्यमान कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार की महत्ती आवश्यकता है। साथ ही घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को अस्थायी आश्रय हेतु वन स्टॉप सेन्टर के बारे में समस्त महिलाओं को जानकारी प्रदान की।
वोट की ताकत पहचानें, मतदान अवश्य करें
कार्यक्रम में स्वीप सेल की ओर से जागरूकता संदेश भी दिया गया। जिला समन्वयक देवीलाल गर्ग ने आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बताते हुए महिलाओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वोटर हैल्पलाइन एप, सी-विजिल आदि के बारे में भी जानकारी दी। ब्राण्ड एम्बेसेडर सुश्री तनिष्क पटवा ने सभी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं आधी दुनिया कही जाती हैं, ऐसे में उन्हें अपने वोट की ताकत भी पहचाननी चाहिए। महिलाएं शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी सहभागिता निभाएं।
इनका किया सम्मान
कार्यक्रम के अंत में विभागीय कार्मिकों, साथिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसमें साथिन रेखा मीणा, दुर्गा, पूनमी, मीरा, धर्मा, नर्बदा मेघवाल, भावना देवी, सुमित्रा चैबीसा, अनिता गुर्जर, दुर्गा कुंवर, शान्ता मीणा, ममता मीणा, जसोदा मीणा, संगीता सालवी, दुर्गादेवी, सुशीला देवी, दुर्गा पटेल, कान्ता देवी, ज्योत्सना देवी, मंजु सुथार को सम्मानित किया। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रतापसिंह खोरखाल एवं महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता साथ ही विभागीय कार्यो का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पर्यवेक्षक मोहित रावल, विकास चैधरी एवं अनिता राव को सम्मानित किया गया।
