नाथद्वारा. नाथद्वारा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने गुरुवार को नाथद्वारा में विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। डॉ. जोशी कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ मैनेजमेंट और चुनाव में आईटी के प्रयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय के साथ हर बूथ को लेकर मंथन किया। डॉ. जोशी ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में आम जन को जागरूक करने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गृहलक्ष्मी गांरटी योजना में परिवार की महिला मुखिया को साल में 10000 रूपए मिलेगें। साथ ही 1 करोड़ परिवार को 500 रुपए में सिलेण्डर मिलेगा। डॉ.जोशी ने कहा चिरंजीवी योजना में 25 लाख तक इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही 100 यूनिट फ्री बिजली सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा हैं। डॉ. जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चालू की, जिसमें पहले ₹80 प्रतिदिन मजदूरी मिला करती थी जो बढ़कर 265 रुपए हुई। यह कांग्रेस की दूरदर्शिता का परिणाम है। जोशी ने कहा जब में केद्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री था, हमने कानून बनाया कि हर अप्रैल को मंहगाई के अनुसार मजदूरी बढ़ती है।
महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए, डॉ. सीपी जोशी ने ली बूथ कार्यकताओं की बैठक
