आंगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी

– पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र ने आंगनबाड़ी मनवाखेड़ा टीकाकरण में भाग लिया
उदयपुर, 6 फरवरी। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से केंद्र प्रबंधक राधा औदिच्य द्वारा ब्लॉक गिर्वा में आंगनबाड़ी केंद्र मनवाखेड़ा टीकाकरण में भाग लिया। महिलाओं को बाल विवाह की विस्तृत जानकारी दी गई महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई व पोस्टर का विमोचन किया। विभाग  द्वारा संचालित महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । तथा महिलाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना और नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई जैसे  कालीबाई भील उड़ान योजना, शिक्षा सेतु योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी  तथा महिला अधिकारिता विभाग से साथीन रानी मेघवाल, चिकित्सा विभाग से एएनएम, आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता, सहायिका और महिलाएं मौजूद थी। इस तरह  100 दिवसीय बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम विभाग द्वारा निरंतर आयोजित किया जा रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!