मकरसंक्रांति व फिट और हिट का महोत्सव में महिलाओं ने लिया उत्साह के साथ भाग

उदयपुर। जैन महिला मंच की ओर से सदस्याओं के लिये मकरसंक्रांति व फिट और हिट का महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। जिसमें 80 सदस्याओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में अध्यक्षा वंदना बाबेल एवं मन्त्री ज्योति जैन, अकुंश सुराणा, समीक्षा खंडेलवाल और दीपिका पोखरना ने ऐरोबिक्स को महिलाओं के सामने प्रस्तुत किया। ऐरोबिक्स के माध्यम से उन्होंने सभी महिलाओं को संदेश दिया कि हम किसी भी उम्र या उम्र के किसी भी पडाव में हो लेकिन हमे अपने सेहत का पूरा पूरा ध्यान रखना चाहिए और पूरे दिन में कुछ समय अपने लिए ज़रूर निकालना चाहिए।
कार्यक्रम में हाऊजी के साथ बहुत से मनोरंजन गेम्स भी रखे गये जिसमें  सभी ने अपने बचपन की यादों के साथ बचपन के गेम्स का आनन्द उठाया और प्रथम , द्वितीय और तृतीय विजेताओं का चयन एवम् इनाम दिए गये और साथ ही सब ने एक दूसरे को गिफ्ट एक्सचेंज़ कर के मकरसंक्रांति की बधाई दी।
कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि इनरव्हील क्लब ऑफ़ उदयपुर दिवास की फाउंडर श्रीमती रेखा   भानावत का स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक मैना भोरावत, पिंकी जैन, रेखा लोलावत सोनल सिंघवी,वन्दना पोरवाल रही व गेम्स के प्राईज भी इनकी तरफ से ही दिये गये। मंत्री ज्योति ने सभी का आभार प्रकट किया। अंत में सभी ने श्री राम के अयोध्या मंदिर बनने पर सबको बधाई दे कर भगवान श्री राम के गाने पर डांस प्रस्तुत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!