उदयपुर। उदयपुर मास्टर शेफ, राजस्थान सिंधी संगत ,और रोटरी क्लब उदयपुर अशोका के संयुक्त तत्वावधान में ‘ समर स्पेशल कुकिंग ‘ नाम से एक खास कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिलाएं दोनों ही भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को गर्मियों के अनुसार एक स्टार्टर डिश तैयार करनी होगी। सभी प्रतियोगियों को 30 मिनट का समय मिलेगा जिसमें वे अपनी डिश तैयार करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक व्यंजनों का परीक्षण किया जाएगा।
संयोजक भूमि त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक जिन प्रतिभागियों के नाम आए हैं, उनमें
शोभना भटनागर, ज़कैय्या बानो, उषा दयानी, अनीता भाटिया, प्रिया बजाज, तन्वी खिलजी, महिमा चुग, डॉ. नीलम विजयवर्गीय, भारती मोटवानी, रचिता इसरानी, पुष्पा अडरावाल, अंजू राजदेव, रीवा बजाज, दिव्या राजानी, दिशा बजाज, कंचन पाहुजा, रचना पाहुजा, उषा दयानी और भूमि त्रिवेदी शामिल हैं।
राजस्थान सिंधी संगत के हरीश राजानी ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के नामचीन शेफ विक्रम माधवानी, विजयलक्ष्मी गलुंडिया, राकेश बजाज , ज्योति राजनी और ड्रिंक्स एक्सचेंज के ओनर शुभम ओडवानी निर्णायक की भूमिका में रहेंगे।
संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य उदयपुर के लोगों को, चाहे वे पुरुष हों या महिलाएं, एक ऐसा मंच देना है जहाँ वे अपने हुनर को पहचान और सम्मान दिला सकें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ खाना बनाने की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और रचनात्मकता का उत्सव है।
रोटरी क्लब उदयपुर अशोका के अध्यक्ष गिरीश राजानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल गर्मियों के लिए उपयुक्त स्टार्टर डिश को ही शामिल किया जाएगा।
अदिति स्टोर्स की पूनम पालीवाल ने सभी से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने किचन टैलेंट को सामने लाएं। प्रतियोगिता में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है।
