नारी शक्ति ने उकेरे संस्कृति के रंग, प्रकृति के संग विक्रम रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

आज (22 मार्च) उदयपुर लिखेगा म्हारी घूमर से नया इतिहास
उदयपुर 21 मार्च! अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के पंद्रह दिवसीय नव संवत्सर कार्यक्रमो के अंतर्गत सत्यार्थ प्रकाश न्यास, गुलाब बाग, नवलखा महल के संयुक्त तत्वावधान में आज आयोजित विक्रम रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सड़क के दोनों ओर करीब 125 रंगोलियां सजाई गईं, जिनमें भारतीय संस्कृति की छटा और फाल्गुन के रंगों के अद्भुत संयोजन ने सभी का मन मोह लिया। ओम, स्वस्तिक, कलश, संस्कारों के प्रतीक चिन्ह और विविध पुष्प रचनाओं से रंगोलियां सजीं, जो भारतीय सभ्यता की गरिमा को दर्शा रही थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के अध्यक्ष अशोक आर्य थे और अध्यक्षता अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत ने की।
बड़ी संख्या में पुरुष दर्शकों ने भी इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सत्यार्थ प्रकाश सभागार में पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही घर बैठे ऑन लाइन रंगोली का भी आयोजन किया गया जिसमे अनेक महिलाओ, बालिकाओ ने अपने घर, आँगन मे रंगोली बनाई!

इस अवसर पर नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के आभा आर्य, सरला गुप्ता, मंत्री भवानी दास आर्य, सयुक्त मंत्री डॉ अमृत लाल तापड़िया, कोषाध्यक्ष नारायण लाल मितल, व्यवस्थापक बी एल गर्ग, पुरोहित नवनीत आर्य, एन एम सी सी सयोजिका रिचा आर्य, दुर्गा गोरमाल, बानी मजूमदार, शालिनी ओदिच्य, नीलम नागर, ज्योति रावत, सूचिता झाला, शर्मिला जैन, ऋतु टांक संस्कार भारती उदयपुर महानगर सहित नववर्ष समारोह समिति के सदस्य उपस्थित थे!

आज (22 मार्च को) म्हारी घूमर से इतिहास रचेगा उदयपुर
अखिल भारतीय नव वर्ष समारोह समिति द्वारा 22 मार्च को सायं 5:30 बजे श्रीराम उद्यान, आलोक हिरण मगरी सेक्टर 11 में महिलाओं का सबसे बड़ा घूमर नृत्य आयोजन किया जायेगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जयपुर और अजमेर से भी महिलाएं भाग लेंगी। श्रीराम उद्यान को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है और विशाल LED स्क्रीन पर महिलाएं अपने नृत्य को स्वयं देख सकेंगी।

हास्य योग से तनाव मुक्त होंगी महिलाएं
कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण विश्व प्रसिद्ध हास्य योग गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत का 15 मिनट का लाफ्टर योग सत्र होगा जिसमें महिलाओं को तनाव मुक्त रहने और परिवार को खुशहाल बनाए रखने के गुर सिखाए जाएंगे।

पुरस्कार और प्रमाण पत्र
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रथम 1000 महिलाओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिन महिलाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, वे इसमें प्राथमिकता से शामिल होंगी।

परिवार के लिए मेले का आनंद
कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे परिवार सहित आने वाले लोग मेले का आनंद उठा सकेंगे। प्रवेश एक निश्चित समय तक ही दिया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!