एक साल में ही राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल -ताराचंद मीणा

राजस्थान में पोपभाई का राज है और पोपाभाईं के राज में आमजनता त्रस्त है – कचरू लाल चौधरी
डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से राजस्थान का बंटा धार कर रही है – फतह सिंह राठौड़
प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई-श्रीमती कल्पना भटनागर
सरकारी अधिकारी जनहित के काम करें, सरकारें तो आती-जाती रहती है, आमजन को राहत देने का काम पहले करें -लाल सिंह झाला
बिजली बिलों में फिक्स्ड चार्ज बढ़ाकर आमजन पर आर्थिक बोझ डालने और राज्य में अघोषित बिजली कटौती, पेयजल कटौती और लचर कानून व्यवस्था के विरोध में उदयपुर देहात एवम उदयपुर शहर जिला कांग्रेस ने किया संयुक्त प्रदर्शन।
उदयपुर। 02 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य में भाजपा की “पर्ची सरकार” द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती, पेयजल कटौती और बिजली के बिलों में फिक्स्ड चार्ज बढ़ाकर आमजनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने को लेकर आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधीश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राज्य में भाजपा की “पर्ची सरकार” के सत्ता में आने के बाद अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली के बिलों में फिक्स्ड चार्ज बढ़ाकर आमजनता पर महंगाई का बोझ डालने और पेयजल की कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी एवम उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से जिलाधीश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि राज्य की “पर्ची सरकार” ने बिजली के बिलों में फिक्स्ड चार्ज की दर को बढाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। बिजली की अघोषित कटौती से गर्मी के मौसम में आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। ऐसा लगता है कि राजस्थान में पोपभाई का राज है और पोपाभाईं के राज में आमजनता त्रस्त है। पोपाभाई के कुशासन में कांग्रेस का कार्यकर्ता आमजनता की आवाज बनकर प्रदेश की आमजनता की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए “पर्ची सरकार” से लड़ाई लड़ता रहेगा।
प्रदर्शन में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री ताराचंद मीणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि एक साल में ही राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। राजस्थान में “पर्ची सरकार” के सत्ता में आने के पश्चात “पर्ची सरकार” प्रदेश की आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। राज्य में भीषण गर्मी के बावजूद सरकार द्वारा बिजली की आपूर्ति व्यवस्थित नही की जा रही है तथा गांव और छोटे कस्बों में अघोषित रूप से 4 से 18 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। जिस कारण प्रदेशवासियों को कष्ट का सामना करना पड़ रहा है और अब राजस्थान की “पर्ची सरकार” ने बिजली के बिलों में फिक्स्ड चार्ज की दर को बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का जनविरोधी निर्णय लिया है। प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में पेयजल संकट के बावजूद पानी की आपूर्ति व्यवस्थित करने में “पर्ची सरकार” असफल रही है। इस कारण अपनी प्यास बुझाने के लिए इन क्षेत्रों के निवासियों को दूरस्थ स्थान से पैदल जाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है। प्रदेश की जनता को भ्रमित कर सत्ता में आई भाजपा का चेहरा अब आमजनता के सामने आ चुका है। आज राजस्थान पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद कर रहा है।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री फतह सिंह राठौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से राजस्थान का बंटा धार कर रही है। बिजली, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य की भाजपा सरकार के पास कोई ठोस नीति नही है। और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष और विधायक जब उनसे इस पर सवाल पूछते है तो सरकार के पास इसका कोई जवाब नही है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। और ऐसा लगता है कि प्रदेश पिछले एक साल में दस साल पीछे हो गया है।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती कल्पना भटनागर ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्णतया चौपट हो गई है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या, लूट, अपहरण, चेंन स्नेचिंग जैसे गंभीर अपराध प्रदेश को लाचार कर रहे हैं तथा आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी प्रदेशवासियों की पीड़ा में उनके साथ खड़ी है तथा “पर्ची सरकार” तक उनकी पीड़ा को पहुंचाने का काम कर रही है। और अगर “पर्ची सरकार” ने आमजन को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रखा तो कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक “पर्ची सरकार” के खिलाफ जनआंदोलन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री लाल सिंह झाला ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकारी अधिकारी जनहित के काम करें, सरकारें तो आती-जाती रहती है, आमजन को राहत देने का काम पहले करें। किसी भी दबाव की राजनीति ना करे। कांग्रेस का कार्यकर्ता आमजन के हितों की आवाज उठाता रहा है, और उठाता रहेगा। राजस्थान की भाजपा सरकार में अगर थोड़ी सी भी नैतिकता है तो उन्हें सत्ता छोड़ देनी चाहिए क्योंकि अभी तक एक साल होने को आया है लेकिन एक भी ऐसी कोई योजना राज्य सरकार नही बना पाई जिससे की आमजन की बिजली और पानी व्यवस्थित रूप से मिल सके। और कानून व्यवस्था तो पूरी तरह से चौपट हो गई है। ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि वो आमजन की भलाई के लिए काम करें क्योंकि लोकतंत्र में तो सरकारें आती-जाती रहती है। कोई स्थाई नहीं रहता। और जिस तरह से राजस्थान की भाजपा सरकार काम कर रही है उसे देखकर लगता है कि वो पूरे पांच साल भी सरकार नही चला पाएगी।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माननीय जिलाधीश महोदय को ज्ञापन देकर मांग करी कि राजस्थान में आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ठोस योजना बने और कानून व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए जिससे अपराधों पर लगाम लग सके।
प्रदर्शन करने वालो में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी एवम प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीमती कल्पना भटनागर, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा, मावली विधायक पुष्कर डांगी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा ‘गोपजी’, सुरेश सुथार, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, उदयपुर ग्रामीण से प्रत्याशी रहे विवेक कटारा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, दिनेश दवे, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राम लाल गायरी, गोपाल सिंह चौहान, महिला कांग्रेस की सीमा पंचोली, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल मीणा, गोगुंदा ए ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, गोगुंदा बी ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, झाडोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष लवंग मुर्दियां, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया, पंकज पालीवाल, पार्षद शंकर चंदेल, रवि तरवाड़ी, मोनिका गुर्जर, नेहा कुमावत, युवा कांग्रेस उदयपुर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, युवा कांग्रेस उदयपुर देहात अध्यक्ष रौनक गर्ग, देहात जिला कांग्रेस महासचिव कुशलेश चौधरी, पूर्व पार्षद रियाज हुसैन, मोहम्मद अयूब, पूर्व पार्षद संजय मंदवानी, विनोद जैन, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव केसू पालीवाल, श्याम लाल आमेटा, कादर खान, देहात जिला कांग्रेस सचिव टीटू सुथार, मोती लाल शर्मा, विष्णु पटेल, रतन लाल पूर्बिया, अर्जुन मेघवाल, शंकर लाल मेघवाल, भानु गुर्जर, शकील खान, उदयपुर शहर कांग्रेस महासचिव दीपक सुखाडिया, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, गोपाल लाल आमेटा, अशोक वैष्णव, महिला कांग्रेस की शांता प्रिंस, शीला कुमारी, मधु सालवी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर गुर्जर, महेश धन्नावत, शहजाद खान, सत्यनारायण टांक, मयंक खमेसरा, हजारी रजक, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस सचिव बबलू टांक, विकास कच्छारा, अमित श्रीवास्तव, कमल चौधरी, यशवंत चौधरी, फारुख कुरैशी, ओबीसी देहात जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल, अनुसूचित जाति देहात कांग्रेस अध्यक्ष गणेश मेघवाल, युवा नेता संदीप चौधरी, सोशल मीडिया के संतोष प्रजापत, असंगठित कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल सरपटा, महेंद्र डामोर सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!