युवा शक्ति और सबके साथ से देश तेज गति से आगे बढ़ेगा – पीयूष गोयल

चित्तौड़गढ़, 24, फरवरी । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण व कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने चितौड़गढ़ में  चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित युवा उद्यमी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सहकारिता के विस्तार से प्रगति होगी। केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी को सहयोग करने का प्रयास कर रही है।

श्री  गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन देश का तेज गति  से विकास करना है। प्रधानमंत्री ने कोविड में 220 करोड़ वैक्सीन लोगों तक पहुंचाई। प्रधानमंत्री ने कोविड में समय-समय पर हर विषयों और क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया है। कोविड में ऑक्सीजन की कमी से उभारने में भी योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कोविड के समय युवाओं को विदेशों से देश में लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोविड में हजारों युवाओं को विदेशों से भारत लाया गया।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता और बैठकों से देश विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। श्री गोयल ने कहा कि युवा शक्ति सबसे मजबूत है। युवा शक्ति मिलकर  देश का निर्माण करेगी, युवा कौशल और युवा शक्ति से देश को तेज गति से बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। युवा देश का भविष्य हैं और इसके विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। सभी मिलकर साथ काम करेंगे तो देश का विकास तेज गति से होगा।

इस अवसर पर सांसद श्री सी पी जोशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण, युवा व मंत्रालयों के अधिकारी व  अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।

अल्पसंख्यक ऋण आवेदन हेतु एक दिवसीय कैंप का आयोजन 9 मार्च को    
चित्तौड़गढ़, 24 फरवरी। जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से व्यवसायिक ऋण आवेदन हेतु 9 मार्च को एक दिवसीय केम्प का आयोजन स्थानीय कार्यालय 75-सी, कुन्दन भवन, उपभोक्ता भण्डार मेन रोड़, कुम्भानगर, चित्तौड़गढ़ में किया जा रहा है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मौके पर ही ऋण आवेदन भरवाया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने साथ अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र, चार पेज वाला आय प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, परियोजना रिपोर्ट, कार्यस्थल स्वामित्व का प्रमाण (पट्टा/रजिस्ट्री/किरायानामा ), पैन कार्ड, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड/जन आधार कार्ड की प्रति के साथ लेकर ऋण योजना का लाभ उठा सकते है। आवेदन हेतु वही आवेदक आए जिनके पास सरकारी गारन्टर अथवा आयकरदाता की गारंटी उपलब्ध हो। साथ में गारन्टर के आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पे-स्लिप लाना अनिवार्य है। किसी प्रकार की समस्या समाधान हेतु कार्यालय दूरभाष 01472-294667 पर सम्पर्क कर सकते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!