लाल सिंह झाला  के  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष  की नियुक्ति  पैर किया स्वागत 

उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा नवनियुक्त वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के अध्यक्ष लाल सिंह जी झाला  कांग्रेस युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राज्य सरकार द्वारा गठित नवीन बोर्ड वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष लाल सिंह झाला की नियुक्ति पर उदयपुर के युवाओं में हर्ष है इस उपलक्ष पर कांग्रेस के युवा कांग्रेस के एवं NSUI के कार्यकर्ताओं ने झाला के निवास पर पहुंचकर उनको शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। झाला ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अर्पित किया स्वागत में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष परमवीर सिंह चुंडावत पूर्व सरपंच देवी सिंह जी जैतावत उदयपुर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस हिमांशु चौधरी पूर्व उदयपुर विधानसभा अध्यक्ष रविराज सुखवाल युवा कांग्रेस नेता निशांत शर्मा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मोहित नायक कला महाविद्यालय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह देवड़ा पूर्व अध्यक्ष चिराग चौधरी, खेतपाल सिंह बम्बोर, पंकज रेबारी,प्रतीक नागर, अमित राव, सोहैल अख्तर, मयंक पंवार, कुलदीप सिंह अदवास, देव सोनी  आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!