उदयपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का पहली बार उदयपुर आगमन पर भुवाणा सर्किल पर युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री विजय दलाल ने स्वागत किया। सीपी जोशी राजसमंद की जन आक्रोश महाघेराव के बाद राजसमंद से उदयपुर तक विभिन्न जगह उनका स्वागत किया गया। स्वागत में सबसे ज्यादा भीड़ भुवाणा सर्किल पर उमड़ी। स्वागत में बीजेपी, युवा मोर्चा व बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र भी मौजूद थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का किया स्वागत
