राजपूत समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने पर हर्ष की लहर

उदयपुर। जयपुर राजघराने की दिया कुमारी को आज डिप्टी सीएम बनाने पर सकल राजपूत महासभा ने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जानता पार्टी को आभार व्यक्त करा। सकल राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने साथ ही माँग रखी कि मेवाड़ को भी उचित प्रतिनिधित्व मिले। इस मोके पर सकल राजपूत महासभा के सभी समज्जनों ने एक दूसरे को बधाई दी और ख़ुशी व्यक्त करी। कृष्णावत ने बताया कि आगामी दिनों में सकल राजपूत समाज के कार्यकर्ता जल्द ही जयपुर में उनका सम्मान एवं अभिनंदन भी करेंगे। वही फ़रवरी में आयोजित सकल राजपूत महासभा के प्रदेश स्तर्य कार्यक्रम में भी सभी नवनिर्वाचित विधायकों और मंत्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!