उदयपुर।पूज्य जेकबआबाद पंचायत द्वारा मंगलवार शाम को देश मे CAA नागरिकता संशोधन कानून 2024 लागू होने पर पूरे सिन्धी समाज में खुशी की लहर है इसी अवसर पर पूज्य जैकबआबाद सिन्धी पंचायत द्वारा शक्ति नगर स्थित श्री झूलेलाल भवन के बाहर भव्य आतिशबाजी की गई एवं मिठाइयां वितरित की गई ।
पंचायत अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने वर्षो से लम्बित इस कानून को लागू कर लाखों लोगों को राहत दी है इससे पडोसी देशो से आये हमारे कई भाई बहन भारत की नागरिकता प्राप्त कर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।
पंचायत के संरक्षक प्रताप राय चुघ ने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का धन्यवाद देते हुए बताया कि इस कानून के लागू होने से विशेषकर पाकिस्तान से सिन्धी समाज के लोगो में खुशी की लहर है इस कानून से उनका एवं उनके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
इस अवसर पर समाज के भारत खत्री, कैलाश डेम्बला, राजकुमार साहनी, अशोक छादवानी,मनोहर गुरार्नी, गुरुमुख कटारिया, अशोक झम्बानी, गिरीश राजानी, हरीश सिधवानी,अमन असनानी,कपिल नाचानी, विकास छाबडिया आदि उपस्थित थे।
