जल संसाधन मंत्री रावत आज उदयपुर होकर राजसमंद जाएंगे

उदयपुर, 24 जून। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मंगलवार 25 जून की सुबह 7.25 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से सर्किट हाउस आएंगे और कुछ देर सर्किट हाउस रूकने के बाद सुबह 9 बजे राजसमंद के लिए प्रस्थान करेंगे। वे इसी दिन शाम को पुनः उदयपुर पहुंचकर शाम 6.30 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन व मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा बैठक
उदयपुर, 24 जून। बीस सूत्री कार्यक्रम एवं आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय की जिला स्तरीय समिति की प्रगति एवं फ्लैगशिप योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई।
मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने विभागों को कहा कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार नवगठित सलूंबर जिला तथा उदयपुर की प्रगति रिपोर्ट पृथक-पृथक तैयार की जानी है। इसके लिए सभी संबधित विभाग अपने उच्चाधिकारियों से अलग-अलग लक्ष्य प्राप्त करें।  चिकित्सा विभाग को संस्थागत प्रसव की रिपोर्टिंग करने, वन विभाग को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, राजीविका के उपस्थित अधिकारियों को नवीन स्वयं सहायता समूह के गठन तथा रिवोल्विंग एवं कम्युनिटी इंवेस्टमेंट फण्ड के  लक्ष्य प्राप्त करने कार्ययोजना तैयार किए जाने के लिए निर्देशित किया। आशान्वित ब्लॉक फेलो सुश्री अपूर्वा शर्मा ने जिले के आशान्वित ब्लॉक खेरवाड़ा के 40 सूचकांक की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

सतत विकास लक्ष्यों पर समीक्षा बैठक
उदयपुर, 24 जून। सतत् विकास लक्ष्यों पर समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक में नवीनतम जारी राजस्थान एसडीजी इंडेक्स 2024 वर्सन 5.0 पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में संयुक्त निदेशक एवं सदस्य सचिव (एसडीजी) डॉ. पीयूष कुमार भण्डारी ने जिले की रैंकिंग, गोल वाइज तथा इंडिकेटर वाइज प्रगति पर पीपीटी प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने गत वर्ष उदयपुर जिले की रैंकिंग राज्य में 25 वें स्थान से इस वर्ष 12 वें स्थान पर आने पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही, उदयपुर जिले के एसडीजी स्टेटस रिपोर्ट वर्ष 2024 के संस्करण बाबत कुछ विभागों से अपेक्षित सूचनाओं को जल्द प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एसडीजी के सदस्य विभागों के प्रतिनिधि, मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी लव कुमार पारीक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समर थिएटर वर्कशॉप का समापन आज
उदयपुर, 24 जून। शहर के युवाओं को रंगकर्म की बारीकियां एवं अभिनय के गुर सिखाने के लिए सूचना केन्द्र में आयोजित 25 दिवसीय समर थिएटर वर्कशॉप का समापन 25 जून को सूचना केन््रद में शाम 6.30 बजे होगा।समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा मोहन राकेश की रचना ‘आषाढ का एक दिन‘ का अभिनीत मंचन किया जाएगा। शहर के उभरते युवा रंगकर्मी शुभम आमेटा एवं जतिन भारवानी वर्कशॉप में युवाओं को प्रोसेस ड्रामा पर आधारित विभिन पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने बताया कि शहर के युवाओं को रंगकर्म से जोड़ने की दिशा में यह अभिनव प्रयास किया गया जिसमें युवाओं ने पूर्ण उत्साह दिखाया। युवा रंगकर्मी जतिन भारवानी ने बताया कि कार्यशाला में क्रिएटिव जेम्स, वॉइस एण्ड स्पीच, बॉडी मूवमेंट, सेल्फ एक्सप्लारेशन, इम्प्रोवाइजेशन एवं सीन वर्क पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!