बच्चों के लिये विद्यालय में वाटर कूलर लगाया

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी द्वारा क्लब संरक्षिका श्रीमती कविता जी मोदी की स्मृति में बूझड़ा गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल शिक्षकों के लिए वाटर कूलर लगाया गया।
इस अवसर पर क्लब पदाधिकारी  मंजू सिंघटवाडिया ने बताया कि इसके लगने के बाद बच्चें अब श्ुाद्ध पानी पी सकेंगे। इस अवसर पर सुनीता मोदी, निधि कुमठ, शिल्पी गुप्ता,  नीतू सरूपरिया , रीना मांडावत, माधुरी तलेसरा, मोनिका नाहर, आशा गुप्ता आदि मौजूद थे। विद्यालय अध्यापिका श्रीमती रेखा जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!