डूंगरपुर के व्योम शर्मा को वागड़ी भाषा पर डॉक्टरेट की उपाधि

बांसवाड़ा/डूंगरपुर, 02 जुलाई/वागड़ के एक प्रतिभाशाली युवा व्योम शर्मा ने वागड़ी भाषा के महत्त्वपूर्ण तकनीकि पक्षों पर अद्वितीय एवं अद्भुत् शोध अध्ययन कर अपूर्व, ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

डूंगरपुर मूल के निवासी हर्ष शर्मा एवं श्रीमती लता शर्मा के पुत्र व्योम शर्मा ने आईआईटी दिल्ली की ओर से ‘‘सिंटेक्स ऑफ नेगेशन एण्ड पोलेरिटी इन वागड़ी’’ विषय पर पीएच.डी. डिग्री हासिल की है। यह कार्य उन्होंने आईआईटी दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज से यह कार्य डॉ. परोमा सान्याल के निर्देशन में पूर्ण किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!