फाॅक्सवेगन की नई एसयूवी टेरोन आर-लाईन लाॅन्च

उदयपुर। चार पहिया निर्माता कंपनी फोक्सवेगन ने आज उदयपुर में अपने डीलर फाॅक्सवेगन उदयपुर शोरूम पर बहुचर्चित नई एसयूवी टेरोन आर-लाईन लॉन्च की। जिसकी शुरुआती कीमत 46 लाख 99 हजार (एक्स-शोरूम) घोषित की।
इस अवसर पर फोक्सवेगन उदयपुर के निदेशक राहुल शाह एवं श्रीमती शलाका शाह ने कहा कि टरोन आर-लाईन हमारी उस सोच का प्रतीक है. जिसके तहत हम एसी शानदार प्रीमियम कारें बनाना चाहते है जो ग्राहको की जिंदगी मे सही मायने में वैल्यू जोडती है। अपनी आकर्षक कीमत और खास आर-लाईन अंदाज के साथ एसयूवी टेरोन आर-लाईन भारत में फोक्सवेगन को एक प्रीमियम बांड के रूप में और मजबूत बनाती हैं। यह एसयूवी आधुनिक भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है। जिसमें पावर, लक्सरी और ग्लोबल डिजाइन का बेहतरीन तालमेल है।
फोक्सवेगन उदयपुर के सेल्स हेड. सुरेश माली ने बताया फोक्सवेगन एसयूवी टेरोन आर-लाईन शक्तिशाली 2.0 लीटर टीएसआई-ईवीओ 4 इंजनके साथ 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का जबरदस्त टॉर्क,7 स्पीड डीएसजी 4 मोशन ऑल-व्हील ड्राइव के साथ 19 इंच के अलोय व्हील, पेनोरोमिक सनरूफ, लेवल 2 एडास, मसाज फन्क्शन सीट्स, इलेक्ट्रीक एडजस्टेबल वेंटीलेटेड  सीट्स, 9 एयरबेग्स जैसे अन्य कई सेफ्टी और लक्सरी फीचर्स के साथ उपलब्ध होगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!