आज जयपुर में जारी होगा विजन-2030 दस्तावेज

सुखाड़िया रंगमंच में होगा जिला स्तरीय आयोजन
जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
उदयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान को आगामी 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने की मंशा से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर चलाए गए राजस्थान मिशन-2030 अभियान के तहत तैयार किया गया विजन-2030 दस्तावेज गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से जारी किया जाएगा। इस संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरूवार दोपहर 2.30 बजे सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित होगा। इसमें जिले से 500 हितधारक वीसी के जरिए मुख्य समारोह से जुड़ेंगे।
जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मिशन 2030 के तहत विभिन्न समस्त हितधारकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, जिला स्तरीय कार्यक्रम में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं तथा राजस्थान मिशन 2030 वीडियो कांटेस्ट के विजेताओं को कार्यक्रम में उपस्थिति देने व पुरस्कार वितरित कराने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर से कार्मिकों व हितधारकों को अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ने के निर्देश दिए। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए वेबकास्ट, यू ट्यूब, ई मित्र प्लस आदि के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के प्रमुख स्थनों पर वीडियो वॉल लगाकर करवाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!