24 अप्रेल। सनातन धर्म के प्रति लोगों को अधिक से अधिक वोट देने का आग्रह और राष्ट्र धर्म निभाने के लिये हमेशा तत्पर रहने की बात नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह ने अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप कुमावत से एक शिष्टाचार भेंट में कहीं। इस अवसर पर
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह को एक लघु बालकराम की प्रतिमा भेंट कर कहा कि राम का यह वर्ष सनातन के उत्कर्श का वर्ष है।
इस अवसर पर नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह ने कहा कि सनातन के लिये हम सभी संकल्पबद्ध है और सभी को मिलकर सनातन के लिये अधिक से अधिक मतदान करने के लिये प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय नववर्ष समारेाह समिति के उपाध्यक्ष एवं बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेन्द्र सिंह पंवार ने नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह को उपरणा पहनाकर स्वागत किया एवं डाॅ. प्रदीप कुमावत ने अपने द्वारा लिखित नववर्ष की लघु पुस्तिका और बरवै रामायण भेंट की।
सनातन के लिये अधिक से अधिक मतदान करे – विश्वराज सिंह मेवाड़
