विशाल खाटूश्याम जन्मोत्सव 4 को ऑर्बिट रिसोर्ट मे

तीन मंजिला मिल्क कैक खीर चूरमा से लगेगा भोग
कोलकाता थाइलैंड के फूलो से सजेगा दरबार धरायेंगे छप्पन भोग
उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से इस बार श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव कल 4 नवम्बर शनिवार को विशाल स्तर पर मनाया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि उदयपुर मे श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव गत 20 वर्षो से मना रहे है किन्तु ट्रस्ट की और भक्तो की भावना के मद्देनजर इस बार खाटूधाम की तर्ज पर उदयपुर मे भी ऑर्बिट रिसोर्ट सैकेंड, आर के सर्कल के पास 100 फिट रोड मे सायंकाल सवा छ बजे से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमे देश विदेश के ख्यातिप्राप्त भजन गायक कोलकाता के लोकप्रिय राज पारीक, दिल्ली की रितु पांचाल तथा केमिता राठौड अपनी मखमली आवाज के जादू से भक्तो को भावविभोर कर देगें। जन्मोत्सव को खूबसूरत महामहोत्सव बनाने के लिए जयपुर के राहुल शर्मा दल के द्वारा थाइलैंड कोलकाता के फूलो से श्रृंगार किया जाएगा, दरबार को फूलमालाओ गुब्बारे खिलोनो से सजाया जाएगा। वहीं संगतकार भी दिल्ली से आमंत्रित किये है। हिंगलाज साउण्ड अपनी मधुर ध्वनि से पाण्डाल को महकायेगें।अनिल वैद के निर्देशन मे गत तीन दिनो से दरबार व पाण्डाल को सजाया जा रहा है। राजू भाई की देखरेख मे रंग बिरंगी लाईटो से जगमगाया जाएगा। खेतान के अनुसार श्री श्याम बाबा के लिए बड़े आकार का तीन मंजिला मिल्क कैक बनवायेगे।माखन मिश्री खीर चूरमा रितुफल पचंमेवा सहित छप्पन तरह के व्यंजनो से भोग प्रसाद धराया जायेगा। आस पास के अनेक नगरो उपनगरो से भक्तो की तादाद सैकड़ो मे आयेगी अतः ट्रस्ट ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।ताकि भक्तो को कोई असुविधा ना हो। ट्रस्ट ने भक्तो से भी आग्रह किया है कि व्यवस्था को सुचारू बनाते हुए नयनाभिराम दर्शन कर भजनो का आनन्द लेवे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!