विशाल बावा अमेरिका के पेंसिलवेनिया में ब्रज धाम मंदिर पहुंचे

 मंदिर की सेवा व्यवस्था का किया निरीक्षण एवं प्रभु सुखार्थ सेवा के लिए दिए निर्देश
उदयपुर, 3 मई। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत श्री के सुपुत्र युवाचार्य विशाल जी बावा अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य में स्थित ब्रज धाम मंदिर पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि यह मंदिर पुष्टिमार्गीय सेवा प्रणाली द्वारा संचालित होता है व नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथ जी मंदिर के निर्देशन में प्रभु की सेवा व्यवस्था संचालित होती है। इस दौरान विशाल बावा का वहां रह रहे पुष्टि सृष्टि के वैष्णव जनों ने भव्य स्वागत एवं सत्कार किया! विशाल बावा ने ब्रज धाम मंदिर एवं वँहा की सेवा व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रभु की सेवा से संबंधित निर्देश दिए विशाल बावा ने वहां वैष्णव जनों को श्रीजी प्रभु की सेवा,महिमा एवं पुष्टिमार्ग के सिद्धांतों,रीत,एवं पुष्टीमार्गीय कला संस्कृति की अपने प्रवचन के माध्यम से जानकारी प्रदान की और वैष्णव जनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया ! इस अवसर पर ब्रज धाम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल भाई एवं सैकड़ो वैष्णव जनों ने श्री विशाल बावा की अगवानी की! मुख्य सलाहकार अंजन शाह भी उपस्थित थे!
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!