उदयपुर । ब्राह्मण समाज के सामाजिक संगठन विप्र फाउंडेशन समाज के युवाओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जोड़कर उन्हें
प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराएगा। इनमें आरपीएससी ही नहीं, बल्कि यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। नए साल से महीने में एक दिन आईएएस या आरएएस अधिकारी प्रतियोगियों को मार्गदर्शन देंगें, ऐसी व्यवस्था भी उपलब्ध कराने जा रहा है।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष के.के शर्मा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य विप्र समाज के विद्यार्थियों और जरूरतमंद अभ्यर्थियों को कॅरियर काउंसलिंग, मार्गदर्शन समेत आर्थिक रूप से कमजोर होनहार विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना है। इसके साथ सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अभिभावक एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों तक सभी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।
ब्राह्मण समाज के युवाओं के साथ होगी बैठक
उदयपुर शहर में निवासरत ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों के साथ बैठक की जाएगी। विप्र कॅरियर काउंसलिंग कमेटी हर जिले, ब्लॉक, ग्राम व समाज स्तर पर प्रतिमाह किसी निश्चित दिन निरंतर बैठक का आयोजन करेगी।
15 जनवरी से मांगे जाएंगे आवेदन
विप्र फाउंडेशन की ओर से नए साल में15 जनवरी से आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद से 1 फरवरी से क्लास शुरू होंगी। इसके अलावा गूगल फॉर्म व टेस्ट सीरीज के माध्यम से अधिक से अधिक प्रतियोगी वर्क जिसमें छात्र—छात्राएं दोनों होंगी, को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही विप्र फाउंडेशन विभिन्न सेमिनार आयोजित करेगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। शहर के अलावा दूरदराज या बाहरी यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था हो, इसके लिए भी तैयारियां जारी हैं।
विप्र फाउंडेशन कराएगा प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी
