विकसित भारत संकल्प यात्रा : शिविरों में दिखा खासा उत्साह, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे ग्रामीण

उदयपुर, 18 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं पात्र लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ गई इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग जागरूकता के साथ भाग ले रहे है और पात्रजन विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे है।
नोडल अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने बताया कि सोमवार को बड़गांव पंचायत समिति के सरे व चीरवा, गिर्वा पंचायत समिति में मनवा खेड़ा व कलड़वास, झाडोल पंचायत समिति में देवास व गोराना, कोटड़ा पंचायत समिति में बडली व गउपीपला, कुराबड़ पंचायत समिति में बम्बोरा व सुलावास, वल्लभनगर पंचायत समिति में रूण्डेडा व नवानिया में जागरूकता वेन के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
ऑनलाइन क्विज में दिखाया उत्साह
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने खासा उत्साह दिखाया। इस दौरान जिले की 12 ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में हुए ऑनलाइन क्विज में 615 जनों ने भाग लिया, जिसमें कोटड़ा ब्लॉक की दो पंचातयों में 97, गिर्वा ब्लॉक की दो पंचायतों से 84, वल्लभनगर ब्लॉक की दो पंचायतों से 109, झाड़ोल ब्लॉक की दो पंचायतों से 171, कुराबड़ ब्लॉक की दो पंचायतों से 92 व बड़गंव ब्लॉक की दो पंचायतों से 62 व्यक्तियों ने भागीदारी निभाई।
आज यहां लगेंगे शिविर
नोडल अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने बताया कि शिविर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 19 दिसंबर को बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र में अंबेरी व लखावली, गिर्वा पंचायत समिति में कानपुर व भाईयों की पंचोली, झाडोल पंचायत समिति क्षेत्र में अडोल व ब्राह्मणों का खेरवाड़ा, कोटड़ा पंचायत समिति में खांखरिया व उमरिया, कुराबड़ पंचायत समिति में बोरी व गुडली तथा वल्लभनगर पंचायत समिति में कीकावास व तारावट पंचायतों में जागरूकता वेन पहुंचेगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में मेरी कहानी मेरी जुबानी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभान्वित किसान जता रहे है प्रधानमंत्री का आभार
मोदी जी री वजहउ माणे आनन्द है- कृषक हीरालाल पटेल

मोदी जी माणे 6 हजार रिपिया दे रिया है बारह महीना रा… वणी में मा खाद-बीज लावा और खेता में नाका.. माणे आनन्द रे रियो बढ़िया। यह कहना है उदयपुर जिले के गांव फिला के खुशहाल किसान हीरालाल पटेल का। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जिले में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीण कृषक उत्साह के साथ मेरी कहानी-मेरी जुबानी में माध्यम से कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जता रहे है। इन लाभान्वित किसानों की सफलता के वीडियो इस यात्रा के दौरान वीडियो वॉल पर संचालित कर अन्य कृषकों को भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धरतीपुत्र किसान को संबल और सहायता देने की लिए संचालित की जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से वर्ष भर में 6 हजार रुपये की राशि प्राप्त कर किसान उन्नत बीज, खाद व तकनीकी संसाधनों के माध्यम से लगातार उत्पादन को बढ़ावा दे रहे है और प्रधानमंत्री का आभार जता रहे है।
ग्रामीण क्षेत्रों के कृषक इस योजना का लाभ उठाते हुए उत्पादन के साथ अपनी आमदनी भी बढ़ा रहे है और उनकी स्थिति में दिन-प्रतिदिन सुधार भी हो रहा है। प्रधानमंत्री की इस योजना ने किसानों को आर्थिक सहायता मिलने से वह कृषि क्षेत्र में नवाचारों के साथ कई प्रयोग कर रहा है और कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन को बढ़ावा देकर देश की उन्नति में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस योजना के माध्यम से कृषि विभाग की तकनीकी टीम कृषकों के पास पहुंचकर कृषि क्षेत्र में मिट्टी की जांच भी कर रही है और जहां पोषक तत्वों व उर्वरक की कमी है इसके बारे में कृषकों को अवगत कराते हुए उन्हें सुधार के लिए प्रेरित करते हुए उपयोगी जानकारी दी जा रही है।
कृषक रुपलाल ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
इस योजना में लाभान्वित एक और कृषक फिला निवासी रूपलाल का कहना है कि इस योजना के तहत मेरे खेत की मिट्टी की जांच के लिए जो सैम्पल लिए थे उसकी जांच में जो कमी पाई गई थी उसकी पूर्ति मैने कर ली है और इस बार सुधार के साथ उत्पादन भी अच्छा हुआ है। हम किसानों के लिए अच्छा सोचने वाले और हमे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का बहुत बहुत धन्यवाद।
यह योजना बहुत अच्छी है-डांगी
फिला के ही रहने वाले एक अन्य कृषक हीरालाल डांगी बताते है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह योजना हम किसानों के लिए बहुत की उपयोगी और अच्छी है। मेरे खेत में मिट्ट्ी का सैम्पल लेने के बाद प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी है। इस पर पर्याप्त व श्रेष्ठ खाद के माध्यम से पूर्ति कर ली गई है। वास्तव में इस योजना से हम किसानों को कई उपयोगी जानकारी मिली है और हमारा उत्पादन बढ़ा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत बहुत आभार।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!