उमरड़ा में तेंदुए की दस्तक से खौफजदा ग्रामीण

उदयपुर। समीपवर्ती उमरड़ा में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण खौफजदा है। दो दिन पहले एक किशोरी पर हमले की घटना के बाद दो दिन बाद बुधवार रात भी तेंदुए को गांव में देखा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।
बताया गया कि शहर से सटे उमरड़ा गांव में बीती रात ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा। जो एक मकान के पास झाड़ियों से निकला और आबादी क्षेत्र से गुजरा। दो दिन पहले उमरड़ा के पाला की घाटी में दोपहर में प्रीति नामक छात्रा पर तेंदुए ने उस समय हमला कर दिया था जब वह अपनी मां सोवनी के साथ जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। बताया कि प्रीति के शोर मचाने पर उसकी मां तथा ग्रामीण दौड़कर आए और तेंदुआ वहां से भाग निकला। तेंदुए के हमले में प्रीति के कंधे तथा कमर में चोट आई थीं। उमरड़ा सरपंच हीरालाल तथा श्रीराम सेना उमरड़ा के अध्यक्ष जगन्नाथ रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को आबादी क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए की जानकारी देते हुए पिंजरा लगाने की मांग की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!